Madhya Pradesh

ओंकारेश्वर में नर्मदा में डूबा युवक, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

Share

मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नहाते समय उत्तर प्रदेश के युवक नानकचंद्र यादव (22) डूब गया। यह हादसा ब्रह्मपुरी घाट पर सुबह स्नान के दौरान हुआ। लोगों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद प्रशासन और होमगार्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नानकचंद्र अपने बुआ के बेटे विमल कुमार के साथ घाट पर आया था। विमल ने बताया कि घाट पर न तो जंजीर लगी है और न ही पानी की गहराई बताने का कोई संकेत, जिस कारण युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हो सका। फिलहाल युवक की तलाश जारी है और प्रशासन उसका रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button