Madhya Pradesh

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक अचानक फिसला पैर, पढ़े पूरी खबर

Share

मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक यात्री, जाहिद निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश), महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था, वह चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। मौके पर तैनात आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के जवान शिवराम मीणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया और उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, यात्री प्लेटफॉर्म पर कुछ खाने की सामग्री लेने के लिए उतरा था, लेकिन जैसे ही ट्रेन चल पड़ी, वह जल्दबाजी में हैंडल पकड़कर चढ़ने की कोशिश में फिसल गया। घटना पूरी तरह से स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरपीएफ के “ऑपरेशन जीवन रक्षा” अभियान के तहत जवानों की ऐसी तत्परता लगातार यात्रियों की जान बचा रही है। इस घटना में भी जवान की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया, और यात्री को मामूली चोटें आई, लेकिन उसकी जान सुरक्षित है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button