ChhattisgarhCrime

युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

Share

रायपुर। सड्डू इलाके में बीते दिन एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
यह वारदात गुरुवार देर रात विधानसभा थाना क्षेत्र के बैरागी बाड़ा में हुई। मृतक की पहचान राजा चंदवानी 32 के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश के चलते राजा की हत्या की गई। राजा आरोपी अर्जुन बैरागी के घर पहुंचा था और वहां गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर अर्जुन और उसके पिता ने मिलकर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे राजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी फरार है, जबकि उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button