ChhattisgarhCrimeRegion

तेज रफ्तार टिप्पर वाहन ने पैदल चल रहे युवक को कुचला, मौत

Share

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार टिप्पर वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भेज दिया, जहां आज गुरूवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान भावेश चंद्र (18 वर्ष) के रूप में हुई है। रोजाना की तरह काम खत्म करने के बाद बुधवार रात घर लौट रहा था। इसी दौरान, नगरनार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टिप्पर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवाया। उन्होने बताया कि पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर रही है, जो घटना को अंजाम देने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button