Madhya Pradesh
रेलवे स्टेशन से लौटते युवक को भोपाल में ऑटो चालक ने कब्रिस्तान ले जाकर लूटा

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में देर रात एक सनसनीखेज लूट की घटना हुई, जिसमें रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक को ऑटो चालक और उसके साथियों ने निशाना बनाया। युवक को स्टेशन से घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया गया और रास्ता बदलकर कब्रिस्तान ले जाया गया। विरोध करने पर आरोपी युवक से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कब्रिस्तान में अपने दो साथियों के साथ युवक से मोबाइल और 5 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह घटना ट्रेन छूटने के बाद हुई, जिससे भोपाल में राहगीरों और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़ा हुआ है।







