Chhattisgarh

विवाद में युवक ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या की

Share

उदयपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। मृतक की पहचान हनुमानगढ़ थाना क्षेत्र के शीतल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसी विवाद के बाद शीतल की हत्या की और शव को पोतका गांव के पास डबरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस, थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और डबरी का पानी खाली कर शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की पूरी जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button