ChhattisgarhCrime

बाढ़ के पानी में नहा रहा युवक बहा

Share

खैरागढ़। इतवारी बाजार क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास बाढ़ के पानी में नहाने उतरा 20 वर्षीय युवक अमित यादव बह गया। वह अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था। मंदिर की छत से कूदकर खेलते समय पानी की तेज धार में फंस गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी बह गए थे। जो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अमित बह गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।. रात में पुलिस ने खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ की टीम आज सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही है। लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
अमित यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले उसके पिता का निधन हुआ था और वह तीन बहनों व मां का एकमात्र सहारा था। घर में मातम पसरा हुआ है मां बेसुध और बहनें सदमे में हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button