Chhattisgarh
बच्चा चोरी के शक में पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला

रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में हाल ही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, मामले की जांच में खुलासा हुआ कि युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे दर्री पारा में एक संदिग्ध व्यक्ति गांव में घूम रहा था, जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया और तुरंत घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।







