ChhattisgarhMiscellaneous

तालाब में नहाते वक्त मिली चार आंखों वाली अनोखी मछली

Share

कोरबा। जिले में एक विचित्र मछली मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल सराई सिंगार गांव (हरदी बाजार) में राधा सागर तालाब में नहाते वक्त स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर को यह अनोखी मछली मिली। मछली की खासियत यह है कि इसकी चार आंखें हैं और इसका मुंह असामान्य रूप से बड़ा है।

भंगू निर्मलकर इसे अपने घर ले आए। अगली सुबह जैसे ही गांव में खबर फैली, आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस दुर्लभ मछली को देखने पहुंच गए। कई ग्रामीणों ने इसे दैवीय शक्तियों से जुड़ा माना और पूजा करने की बात कही।

मछली पालन विशेषज्ञों ने बताया कि यह मछली एक्वेरियम में पाली जाने वाली दुर्लभ प्रजाति की है। अक्सर लोग जब इसे बड़ा होता देख लेते हैं तो तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। यह सामान्यत: प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं पाई जाती।
विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी कि कुछ मछलियों में केमिकल तत्व पाए जा सकते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इस तरह की मछलियों को खाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button