ChhattisgarhRegion

विश्व नवकार दिवस पर सकल जैन समाज का तीन दिवसीय धार्मिक शिक्षण शिविर कल से

Share


रायपुर। शासनप्रभाविका प्रवर्तिनी प पु श्री निपुणा श्री जी म सा की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा श्री स्नेहयशा श्री जी म सा आदि ठाणा – 9 अप्रैल प्रात: 6 . 30 बजे भैरव सोसायटी पधार रहे हैं। श्री सुधर्म विहार के सामने एकत्र होकर सकल जैन समाज व भैरव सोसायटी जैन श्रीसंघ गुरूवर्या की अगवानी करेंगे। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि गुरूवर्या की निश्रा में प्रात: 8.30 बजे से नवकार जाप होगा।
प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक महिलाओं का धार्मिक शिक्षण शिविर आराधना केंद्र में होगा। शिविर में संस्कारों का शंखनाद, स्वंय को जानो – पहचानो – और पहुँचो विषय पर साध्वी जी का प्रवचन होगा। दोपहर को 3 से 5 बजे तक छठवीं से बड़े बच्चों का धार्मिक अध्ययन साध्वी जी की निश्रा में होगी। महाविदेह क्षेत्र में विराजमान भगवान श्री सीमंधर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव वैसाख वदी दसमी 12 अप्रैल रविवार को जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की निश्रा में मनाया जाएगा। विधिकारक श्री विमल गोलछा द्वारा सत्तरभेदी महापूजन का विधान होगा। तीर्थंकर की माता रानी द्वारा देखे गए 14 महास्वप्नों का चढ़ावा बोला जाएगा। भगवान श्री सीमंधर स्वामी जी के पालना जी की आराधना की जावेगी।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व टीकम जैन ने बताया कि सत्तरभेदी पूजन के साथ ही जिनमंदिर व चमत्कारी दादाबाड़ी के शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई जावेगी। श्री सीमंधर स्वामी मूलनायक की अमर ध्वजा के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला देवी बैद परिवार, चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी की अमर ध्वजा लाभार्थी श्री जिनकुशल सूरि जी की ध्वजा श्री तिलोकचंद, शांतिलाल, अशोक कुमार बरडिय़ा परिवार , श्री जिनदत्त सूरि जी की ध्वजा श्रीमती पुष्पादेवी कोठारी मनोज कविता कोठारी परिवार, श्री मणिधारी श्री जिनचन्द्रसूरी जी की ध्वजा महेन्द्र कुमार मीना, तरुण कुमार मोना, मानस, गौरव प्रेरणा , दिया कल्प गर्वित प्रेरित कोचर द्वारा फहराई जावेगी। 12 अप्रैल 2026 रविवार रात्रि 8 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व श्री सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक प्रभुभक्ति होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button