15 मार्च को जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

जगदलपुर। बस्तर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और अतिरिक्त भीड़ के प्रबंधन के लिए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर-ठाकुर नगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा केवल एक यात्रा के लिए संचालित की जाएगी। रास्ते में स्टॉपेज जयपुर, कोरापुट, रायगड़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलगढ़, बालांगीर, बरगढ़ रोड, संभलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटा नगर, असनबोनी, खडग़पुर, आनंदुल और भटनगर होगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. पवन कुमार ने बताया है कि 08563 जगदलपुर-ठाकुर नगर विशेष ट्रेन 15 मार्च को सुबह 8 बजे जगदलपुर से प्रस्थान करेगी । यह जयपुर 8:55 बजे पहुंचेगी और 9 बजे प्रस्थान करेगी और कोरापुट पर 10 बजे पहुंचेगी और 10:25 बजे प्रस्थान करेगी, रायगड़ा पर 1:45 बजे पहुंचेगी और 2:10 बजे प्रस्थान करेगी, अगले दिन 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी। 08564 ठाकुर नगर-जगदलपुर विशेष ट्रेन 18 मार्च को शाम 6 बजे ठाकुर नगर से प्रस्थान करेगी। यह रायगड़ा पर अगले दिन 2:40 बजे पहुंचेगी और 3:05 बजे प्रस्थान करेगी; कोरापुट 7:25 बजे पहुंचकर 7:50 बजे प्रस्थान करेगी; जयपुर 8:55 बजे पहुंचेगी और 9 बजे प्रस्थान करेगी और 19 मार्च को रात 10:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।







