ChhattisgarhMiscellaneous
छठ पूजा के लिए महादेव घाट में चला विशेष सफाई अभियान

रायपुर। राजधानी में 25 अक्टूबर से छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने महादेवघाट में आज विशेष सफाई अभियान चलाया है। यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर भक्तों की सुविधा के लिए शुरू किया गया। जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड (क्रमांक 69) के पार्षद महेंद्र औसर, संत रविदास वार्ड (क्रमांक 70) के पार्षद अर्जुन यादव, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के मार्गदर्शन में पोकलेन मशीन और विशेष सफाई गैंग को लगाया गया है। इस सफाई अभियान की निगरानी जोन 8 के स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा कर रहे हैं।







