ChhattisgarhCrimeRegion

स्कूटी में हुए स्पार्क से शिक्षक के घर में लगी आग

Share

कोंडागांव। जिले के आलबेडा फॉरेस्ट कॉलोनी में बीती रात 9 बजे शिक्षक अजय मरकाम के घर में आग लग गई। यह घटना घर में खड़ी स्कूटी में अचानक स्पार्क होने से हुई, आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग एरिया और साथ का एक कमरा में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से स्कूटी के साथ एक बाइक भी पूरी तरह जल गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिस स्कूटी में आग लगी, उसे घटना वाले दिन ही सर्विस कराकर घर लाया गया था। शाम के समय उसमें अचानक स्पार्क हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने आस-पास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। हालांकि, दमकल के मौके पर पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button