Chhattisgarh

युवाओं की नई पहचान रायपुर में ‘भजन क्लबिंग’ के जरिए भक्ति और संगीत का संगम

Share

भक्ति अब युवाओं की नई पहचान बनकर सामने आ रही है, और इसी प्रेरणा से राजधानी रायपुर में 28 फरवरी 2026 को “भजन क्लबिंग” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में किया जा रहा है और इसे छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग और ISKCON का विशेष सहयोग प्राप्त है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button