Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में किसान सम्मान और आत्मविश्वास का नया अध्याय

धान का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ में धान केवल उत्पादन की दृष्टि से नहीं बल्कि यहाँ के किसानों की मेहनत, परंपरा, संस्कृति और आजीविका से गहराई से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ का किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि राज्य की सामाजिक-आर्थिक रीढ़ भी है। जब शासन की कोई नीति किसानों को केंद्र में रखकर बनती है, तो उसका प्रभाव केवल खेतों तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरे समाज और राज्य की अर्थव्यवस्था तक पहुंचता है।







