दो मासूम सगी बहनों से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

कांकेर। पखांजुर थाने क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 2 सगी मासूम बहनों को हवस का शिकार बनाया। पीड़ित बच्चियों में एक की उम्र 7 साल की है। रक्षाबंधन के दिन पीड़िता की बड़ी बहन को आरोपी ने घुमाने के नाम पर ले जा कर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी देवदास उइके 18 है। वह दोनों पीड़ित बहनों का पड़ोसी है और उनके साथ घुल-मिलकर रहता था। उनके साथ खेलता और घुमाने ले जाया करता था। रक्षाबंधन के दिन युवक घुमाने के बहाने 11 साल की बच्ची को सुनसान जगह लेजाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पीड़िता को उसके घर लेकर गई। घर में पीड़िता ने पुलिस को आप-बीती सुनाई। इसी दौरान उसकी छोटी बहन ने भी अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।
उसने बताया कि 2-3 महीने पहले आरोपी ने उसे मेला घूमने के नाम पर अपने साथ ले गया और झाड़ियों के पीछे लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो उसे जान से मार देगा। रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी देवदास उईके को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।
