Chhattisgarh

राजधानी के तेलीबांधा इलाके में चलती कार में भीषण आग

Share

राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रैंड कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार झारखंड निवासी लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क कार में आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। आग बुझाने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को दुरुस्त कराया। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि घटना का वीडियो भी सामने आया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button