ChhattisgarhRegion

अप्रैल से जून तक तीन माह का चांवल का एकमुश्त होगा वितरण

Share

कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल से माह जून तक तीन माह का चांवल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरित किया जाएगा।
कांकेर जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के बीपीएल राशन कार्डधारी (अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन एवं निराश्रित) परिवारों को माह अप्रैल से जून 2026 तक चांवल वितरण करने हेतु शासन से एकमुश्त आबंटन प्रदाय किया गया है। इस प्रकार सामान्य राशन कार्डधारियों (एपीएल) को चांवल तथा अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, चना गुड़ एवं नमक का वितरण प्रतिमाह पृथक-पृथक अप्रैल से जून के दौरान आबंटन अनुसार वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त भण्डारित खाद्यान्न की उचित मूल्य दुकान स्थल पर गठित निगरानी समिति से सहायक खाद्य अधिकारी/ खाद्य निरीक्षक द्वारा पुष्टि कराई जाएगी, ताकि भण्डारित खाद्यान्न में किसी प्रकार का व्यपवर्तन न हो। व्यपवर्तन होना पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button