Chhattisgarh

बिलासपुर में सोलर लाइट के नाम पर वकील से 1.33 करोड़ की ठगी

Share

बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर चौबे कॉलोनी के वकील विनित तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके कनिष्ठ अधिवक्ता की पहचान का मित्र भावेश जैन, साथी ऋतुप्रण वैष्णव और कर्ण लायजनिंग ने मिलकर उनसे यह रकम ठग ली। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button