Chhattisgarh

परशुराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल सर्व ब्राह्मण शोभा यात्रा

Share

रायपुर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य सर्व ब्राह्मण शोभायात्रा निकली जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व सदस्य सदल बल शामिल हुए। रथ पर भगवान परशुराम के भेष में विराजमान दिव्य छवि, भगवान जगन्नाथ का रथ , धुमाल तथा परशुराम की प्रतिमा से सुसज्जित झांकी, लोक नृत्य दल की प्रस्तुतियों के साथ विप्र जन ओज व तेज के साथ जय जय परशुराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

धरना स्थल बुढ़ापारा से प्रारंभ रैली में शामिल सभी समाज के प्रमुखो मे विधायक पुरंदर मिश्रा, ललित मिश्रा, अरुण शुक्ला, सुरेश शुक्ला, शशिकांत तिवारी, लेखमणि पांडे, दिनेश शुक्ला, विनय तिवारी, सुरेश मिश्रा, अरविंद ओझा, लक्ष्मण सतपथी, प्रहलाद मिश्रा, रत्ना शर्मा स्वप्निल तिवारी अशोक मिश्रा, राजेश मिश्रा, नीरज शर्मा, सुमित शर्मा, विक्रांत शर्मा धनंजय शर्मा, मनीष मिश्रा, पीयूष पांडे, उमाकांत मिश्रा, चंद्रप्रकाश व्यास, राघवेंद्र मिश्रा, आर पी दुबे ,आशीष पंडित, नितिन शर्मा, प्रमोद गौतम, प्रमोद शुक्ला, अजीत शर्मा, विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडे , निवेदिता मिश्रा, चंदन पांडे, आशीष पाठक, कपिल ओझा, मुकेश मिश्रा, कैलाश शुक्ला, नीतीश शुक्ला ,वैजयंती चतुर्वेदी, प्रभुलाल तिवारी ,रामकृष्ण बाजपेई सहित विप्रजन शामिल थे।

शोभा यात्रा से पूर्व जेपी शर्मा ग्रुप का भजन व देशभक्ति गीत ने अच्छा खासा समां बांधा। यात्रा में धमतरी ,दुर्ग, बेमेतरा ,राजिम, महासमुंद, भिलाई, राजनांदगांव, व अन्य जिलों से सदल बल समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा धरना स्थल से प्रारंभ होकर कोतवाली, जय स्तंभ, तत्यापारा होते हुए वापस धरना स्थल में भगवान परशुराम की आरती व स्तुति के साथ समापन हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button