CrimeMadhya Pradesh

विक्षिप्त महिला से रेप, अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर घूमती आई नज़र

Share

इंदौर। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद वह अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।ये घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच की सदर बाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी की है। एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। अकेले घूमते देख यहां से गुजर रहा सोनू उर्फ साहिल सोनी (उम्र 20 साल) निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह महिला को अकेला छोड़कर भाग गया। एडीसीपी ने बताया कि सोनू पेशे से हम्माल है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है। रेप की वारदात के बाद महिला अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस को कुछ नहीं बता पाई महिला दुष्कर्म के बाद महिला कॉलोनी में अर्द्धनग्न हालत में ही निकल गई। वह पूछताछ में पुलिस को भी जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर आरोपी सोनू सोनी ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button