ChhattisgarhCrimeRegion

सरके चुनर तेरी गाने को लेकर रायपुर में भी पुलिस से शिकायत

Share

रायपुर। देश के कई हिस्सों में विवादित रहने के बाद अब रायपुर में फिल्म केडी द डेविल के एक गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में रिलीज सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके के खिलाफ एक वकील ने आपत्ति जताई है। गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त की प्रस्तुति को अश्लील बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता अनुराग गुप्ता ने सिविल लाइन्स थाने पहुंचकर फिल्म के मेकर्स और कलाकारों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल और दृश्य अश्लील हैं और समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ जाते हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गीत में डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो स्पष्ट रूप से यौन संकेत देते हैं। अधिवक्ता ने नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, अर्जुन जन्या समेत मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button