Madhya Pradesh
शासकीय कार्य में बाधा छिंदवाड़ा में 12 ग्रामीणों पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत हिवरखेड़ी गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर उस समय हंगामा हो गया, जब कार्रवाई का कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा और फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत 12 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर जांच जारी है।







