ChhattisgarhCrime

बेफिक्र होकर सो रहे दम्पति की हत्या, क्षेत्र में दहशत माहौल

Share

जांजगीर -चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। यह मामला मुलमुला थाने के खपरी गांव की है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। दोनों बीती रात अपने घर में सो रहे थे।
इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। पुलिस को घटना स्थल पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं। मौके से होली का मुखौटा भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी मुखौटा पहनकर आए थे।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूट और चोरी की नीयत से की गई हत्या मान रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button