ChhattisgarhCrime
कार पुल से नीचे गिरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो की मौत

गरियाबंद। तेज रफ्तार कार फिंगेश्वर सरगी नाला पुल के नीचे गिरने से भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कार में 5 लोग सवार थे। सभी बिलाईगढ़ भटगांव से भूतेश्वरनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना फिंगेश्वर थाने क्षेत्र की है।
बिलाईगढ़ के भटगांव थाने के 5 लोग बाबा भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए निकले थे। फिंगेश्वर सरगी नाला के पास कार चला रहे पंकज को झपकी आ गई। कार पुल से नाले में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान लोकेश साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज दास के रूप में हुई है। इस में घायल 3 युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुल में रेलिंग नही होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
