Chhattisgarh
जांजगीर-चांपा बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने टक्कर मारी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें बारात में डांस कर रहे सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन और कुछ महिलाएं कैप्सूल वाहन की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में 4 महिलाओं को चोटें आईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। राहत की बात रही कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को कोई चोट नहीं आई। घटना के अनुसार, यह बारात कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चाचा के बेटे की शादी का हिस्सा थी और सारंगढ़ से जांजगीर के भाटापारा तक जा रही थी। देर रात करीब 12 बजे बारात निकली थी, तभी डांस कर रहे लोगों को वाहन ने ठोकर मारी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया और चालक को थाने ले गई। मेडिकल जांच में यह सामने आया कि चालक ने शराब नहीं पी रखी थी।







