ChhattisgarhCrime
13 साल के लड़के ने ढाई वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म
कोरबा। 13 साल के नाबालिग लड़के ने ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की मां ने उसे रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस के अनुसार अपचारी मोबाइल का एडिक्शन था। घटना के बाद मकान मालिक ने परिवार को घर से निकाल दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने अपचारी बालक को हिरासत में लिया है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बच्ची की मां निजी अस्पताल में बिलिंग का काम करती है। पिता भी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को पीड़ित को घर में अकेला पाकर दरिंदगी की।
