ChhattisgarhRegion

निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में 78 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Share

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल पुलिस एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कुल 78 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नशा मुक्ति विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 38 विद्यार्थियों तथा यातायात जागरूकता एवं सुरक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्त जीवन अपनाने और यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
प्रतियोगिता के विजेता निबंध प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक वर्ग में कु. शशिकला – प्रथम स्थान, माध्यमिक वर्ग में रवि कड़ती प्रथम स्थान, चित्रकला प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक वर्ग में कु. कावेरी प्रथम स्थान, माध्यमिक वर्ग में मुकेश बारसे प्रथम स्थान कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी किरंदुल, थाना स्टाफ, विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button