ChhattisgarhCrimeRegion

बंद कमरे से युवक का खून से लथपथ शव बरामद

Share

कोंडागांव। जिले के नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 4 में बुधवार को खून से लथपथ अवस्था में एक युवक का शव उसके ही कमरे में मिला है। मृतक की पहचान विजय सेठिया उर्फ ललित (40 वर्ष), पिता दीनबन्धु सेठिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए तथा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button