ChhattisgarhPoliticsRegion

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की मंगलकामना हेतु किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Share

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला सहकारिता प्रकोष्ठ, बस्तर के तत्वावधान में आज रविवार को अनुपमा चौक स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की मंगलकामना को लेकर हनुमान की महाआरती एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने हनुमानजी से किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। सभी ने कामना की कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुन: उसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा, संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रहें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्राही, नरसिंह राव, रंजीत पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, सुरेश गुप्ता , राजपाल कसेर, उदय दुबे, प्रेम यादव सविता दुबे, योगेश ठाकुर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, योगेश शुक्ला, संजय चन्द्राकर, शशिनाथ पाठक, दिलीप झा, परमेश राजा, उमेश सिंह यादव, सतीश वाजपेयी, अविनाश किशन धुव्र, विकास पात्रो, सोमप्रकाश जोशी, चंद्रभान नागवंशी, अशोक सिंह, श्रीमती उमा मिश्रा, कमल झज्ज, रमाराव, कुसुम कौर, जयंती जी, शांति ठाकुर, रेखा दुबे, कमल ठाकुर, सावित्री नाग, सेवती नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, इंदिरा वार्ड वासी, शुभचिंतक, भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक मनोहर दत्त तिवारी ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रार्थना और श्रद्धा से की गई आराधना अवश्य फलदायी होगी। उन्होंने हनुमानजी से किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामना की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button