आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत मजदूरो के शव उनके घरो तक नहीं लाना सरकार की असंवेदनशीलता – बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में मारे गये छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों का शव छत्तीसगढ़ नहीं लाना तथा वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाना भाजपा सरकार की असंवेदन शीलता को दिखाता है। एक तो डबल इंजन की सरकार हमारे मजदूरों को सुरक्षा नहीं दे पाई, ऊपर से उनकी मौत के बाद उनके किया कर्म के लिये उनके शवो को घरों तक नहीं पहुंचाना बताता है कि भाजपा सरकार की नजर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की कोई अहमियत नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दिया। एक सारंगढ़ के थे एक सक्ति के थे। हमारी छत्तीसगढ़ की नकारी सरकार मजदूरों के शव भी उनके घरो तक नहीं ला पाई उनका वही अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्या यह डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी कि मृतकों के शव उनके घर पहुंचाए। शर्म आती है ऐसी सरकार पर। मुआवजा भी छग सरकार ने मात्र 20 लाख घोषित किया है जबकि 1 करोड़ देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को उनकी मौत के बाद भी यथोचित सम्मान नहीं दे पा रही। उन दोनों मृतकों का शव इसलिये नहीं लाया गया, क्योंकि वे मजदूर थे? मुख्यमंत्री और सरकार इसका जवाब दे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहलगाम सैलानियो के हत्या के बाद एक बार फिर कश्मीर में दो मजदूरो को धर्म पूछ कर आंतकियों ने गोली मारा। जब-जब केन्द्र सरकार कमजोर दिखती है या उस पर आंतरिक दबाव पड़ता है। तब-तब देश में आतंकी वारदाते होती है, पुलवामा, पहलगाम और अब कुलगाम। यह केन्द्र की नाकामी है। साथ ही इस घटना में षड्यंत्र भी लग रहा हैं यह घटना ध्यान भटकाने की साजिश तो नही? इस घटना की जांच होनी चाहिये।







