ChhattisgarhRegion

मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट द्वारा जिले में पूर्व सैनिकों के लिए विशेष समाधान शिविर 3 अगस्त को

Share

रायपुर। मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम मिशन निरंतर मिलाप 1.0 चलाया जा रहा है। इस मिशन के चौथे चरण (फेज-4 : सेंट्रल ईस्ट जोन) के तहत 3 अगस्त को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, शास्त्री चौक के पास, रायपुर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में पेंशन से संबंधित शिकायतों और विसंगतियां, स्पर्श पोर्टल से जुड़ी तकनीकी और पेंशन समस्याएं, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य सैनय भत्तों से संबंधित जानकारी एवं पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की अन्य शिकायतों संबंधी सम्याओं का समाधान किया जाएगा। रायपुर सहित धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुन्द और गरियाबंद क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यालय में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button