ChhattisgarhRegion

महाराष्ट्र मंडल के स्कूल में शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ समूचे स्टाफ का भी किया गया सम्मान

Share


रायपुर।
महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में प्राइमरी व प्री प्राइमरी के बच्चों ने और दूसरी पाली में मिडिल, हाई व हायर सेकंडरी क्लास के छात्र- छात्राओं ने शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ मिलकर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए एक से एक प्रस्तुतियां दीं।
प्राइमरी सेक्शन में कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनिता सुंदरानी ने किया। अंजलि महाजन ने शिक्षकों की ओर से संबोधित करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मंच की साज- सज्जा सुदेवी विश्वास व अस्मिता कुसरे ने की। बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार करना, गीत, संगीत और नृत्य की तैयारी म्यूजिक शिक्षक विवेक सिंह राजपूत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अपर्णा आठले ने दिया।
मिडिल, हाई और हायर सेकंडरी क्लास के बच्चों ने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम तैयार किया। कार्यक्रम का संचालन 12वीं की छात्रा पूर्वी साहू और बर्षा परीदा ने किया। सभी कक्षाओं के छात्रों ने अपने- अपने क्लास के शिक्षकों- शिक्षिकाओं को श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मनीष गोवर्धन व वाइस प्रिंसिपल राहुल वोडितेलवार ने द्वीप प्रज्जवलन कर की। प्राचार्य गोवर्धन ने बच्चों को अपनी प्रथम गुरु माता व पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य वोडितेलवार ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया।
मिडिल, भाई व हायर सेकंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के कार्यक्रम का शुभारंभ समृद्धि मिश्रा के भाषण से हुआ। सातवीं के बच्चों ने एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। संपूर्ण कार्यक्रम आराधना लाल व रोशन सिंह राजपूत ने तैयार किया गया। तृप्ति अग्निहोत्री और सुनिधि रोकड़े ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन आराधना लाल के भाषण और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ। उल्लेखनीय यह भी है कि इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ को भी श्रीफल देकर सम्मानति किया गया, इनमें भी आया, मदर, पियून स्टाफ और स्कूल के गार्ड शामिल रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button