ChhattisgarhRegion

स्कूली विद्यार्थियों ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा का भ्रमण

Share

सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा उनसे पढ़ाई, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के विषय में प्रेरणादायक चर्चा की।
बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट एवं टॉफियां वितरित की गईं। बच्चों ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, विभिन्न शाखाओं एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने, नशे एवं साइबर अपराधों से दूर रहने तथा एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की सीख दी। साथ ही बच्चों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए तथा इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button