ChhattisgarhRegion

कल्पवृक्ष सोसाइटी में वृक्षारोपण कल

Share

राजनांदगांव। महावीर कल्पवृक्ष सोसाइटी में रविवार 26 जुलाई को प्रात: 11.30 बजे वृक्षारोपण का आयोजन किया गया है।जनप्रिय नायक श्री मधुसूदनजी यादव महापौर नगर पालिक निगम एवं पूर्व सांसद राजनंदगांव कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि होंगे। वार्ड पार्षद श्रीअमित कुशवाहाजी एवं महावीर ग्रुप प्रमुख श्री विनोद बोहराजी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक पारख ने बताया कि प्रभारी सुभाष अग्रवाल, प्रकाश बाफना एवं टीम पन्नालाल जैन, दयाशंकर जायसवाल, राजेंद्र लड्ढा, मयंक अग्रवाल, प्रदीप कोटडिया, शरद राठी, आकाश चोपड़ा, दिनेश चौरडिय़ा द्वारा तैयारियां की जा रही है। फल, फूल, आयुर्वेदिक महत्व एवं खुशबूदार पौधों का रोपण किया जाएगा। लगभग 300 पौधे लगाने का लक्ष्य है। सोसाइटी के सचिव अनिल पारख ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button