ChhattisgarhPoliticsRegion
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूर्व सीएम बघेल बोले, ये भारत के युवाओं की जीत

रायपुर। विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इधर इस्तीफ की खबर मिलते ही देशभर में विरोध कर रहे छात्रों ने खुशी जताई। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं की जीत बताया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि एक प्रधान का इस्ती$फा हो गया है। ये भारत के युवाओं की जीत है। बता दें कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल भी पहुंचे थे।







