Chhattisgarh

NEET पेपर लीक मामले में मुंगेली कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Share

मुंगेली जिले के लोरमी में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, कथित अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हालिया परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए परीक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों व युवाओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button