ChhattisgarhCrimeRegion

केंद्रीय जेल जगदलपुर की दीवार फांदकर फरार दंडित बंदी गिरफ्तार 

Share

जगदलपुर । केंद्रीय जेल जगदलपुर की दीवार फांदकर फरार दंडित बंदी महेंद्र दीवान को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने नारायणपुर में छिपे ठिकाने से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बस्तर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिलों में चोरी समेत कुल सात मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जगदलपुर थाना काेतवाली लाकर आवश्यक कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे उसे दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल जगदलपुर जिला बस्तर में निरूद्ध दंडित बंदी आरोपी महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान उम्र 25 वर्ष साकिन चितालंका कलारपारा, दंतेवाड़ा। 25 मार्च 2026 में केंद्रीय जेल जगदलपुर की दीवार फांदकर फरार हो गया था। घटना के बाद कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। पतासाजी के दाैरान पुलिस को आरोपी के नारायणपुर में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिला दंतेवाड़ा के अपराध क्रमांक 104/2024 धारा 331 (4), 305(5), बीएनएस के अपराध में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा द्वारा 05 वर्ष 03 माह का कारावास से दंडित किए जाने पर एवं अन्य 03 लंबित प्रकरण 1. थाना कांकेर जिला कांकेर के अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 262 बीएनएस, 2. थाना दंतेवाड़ा का अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 262 बीएनएस, 3. थाना परपा जिला बस्तर के अपराध क्रमांक 182/2024 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत 4 जनवरी 2026 को जिला जेल दंतेवाड़ा से स्थानांतरण पर परिरूद्ध होकर केन्द्रीय जेल जगदलपुर में सजा भुगत रहा था। आराेपी के गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियाें में साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक भोलासिंह राजपुत, प्र.आर. 1038 मौसम गुप्ता, आर. 1322 माहंगु राम, आर. 801 कृष्ण कुमार नेताम का याेगदान रहा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button