ChhattisgarhRegion

बी.ए.एस.एल.पी. प्रथम वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभागाध्यक्ष नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग के कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस www.raipurbaslp.org⁠ से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ आवेदन 13 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तथा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट बीएएसएलपी कोर्स, पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज, रायपुर (छ.ग.) के नाम से देय होगा।
आवेदन पत्र भेजने का पता है
कमरा नंबर 244, ईएनटी, ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी यूनिट विभाग, डॉ. बी.आर.ए.एम. हॉस्पिटल, रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन-492001. 
प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त 2026 को संस्थान की वेबसाइट www.raipurbaslp.org⁠ पर जारी की जाएगी। मेरिट सूची में दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑनलाईन आवेदन डाउनलोड कर, हार्ड कॉपी भर कर coursecoordinatorbaslp@gmail.com में मेल या विभाग में जमा कर सकते है। उक्त दिनांक के पश्चात् दावा आपत्ति हेतु किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें।
दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16.09.2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को प्रॉस्पेक्टस का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा कार्यालयीन समय में दूरभाष संख्या 0771-2890137 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button