Chhattisgarh

लगातार तीन बार नीट में असफल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

Share

जगदलपुर। बोधघाट थाने के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने लगातार 3 बार नीट की परीक्षा में असफल होने पर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई।
इसकी सम्बन्ध बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि आड़ावाल के खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू 20 वर्ष जो बीते 3 वर्षो से नीट की तैयारी करने के साथ ही हर बार परीक्षा दे रही थी। बीती रात भी उसका नीट का रिजल्ट आया। इससे पहले तक रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद 1 बजे तक जाग रही थी। उसके बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। युवती अपने लैपटॉप में अपना रिजल्ट चेक कर रही थी। रात 3.30 बजे जब युवती की माँ उसे देखने के लिए कमरे में गई तो कमरा खुला हुआ था, अंदर देखने पर बेटी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
बेटी को फंदे में लटके देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। बेटी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बेटी के अचानक से आत्महत्या करने से परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button