Chhattisgarh
SP कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, चाहत शुक्ला गिरफ्तार

शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने शुक्रवार को नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ राजनीतिक प्रभाव में कार्रवाई की जा रही है। चाहत शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से रिश्तेदारी का लाभ उठा रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसका पैदल मार्च कराते हुए न्यायालय में पेश किया। चाहत शुक्ला ने यह भी कहा कि दो बार जिला बदर होने के बाद अदालत से बरी होने के बावजूद पुलिस उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







