ChhattisgarhRegion

सिरियाखोह डायवर्सन योजना के जीर्णोद्धार के लिए 3.46 करोड़ स्वीकृत

Share


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संसाधन विभाग ने मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने विकासखण्ड- भरतपुर की सिरियाखोह डायवर्सन योजना की नहरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 46 लाख 9 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लगभग 300 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
स्वीकृत राशि से योजना की क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लगभग 300 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को फसल उत्पादन में मदद मिलेगी और खेती की पैदावार बढऩे की उम्मीद है। सरकार की इस पहल से भरतपुर क्षेत्र के किसानों को समय पर पानी उपलब्ध होगा और उनकी खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button