ChhattisgarhRegion

विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित सदस्य को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति

Share


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधोसंरचना विकास निगम के अंतर्गत आने वाले विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु नई नीति बनाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में 07 सदस्यीय अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, पूर्व में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जाती थी। शिक्षाकर्मी पद समाप्त होने के बाद जल संसाधन विभाग ने 13 दिसंबर 2022 को आदेश जारी कर सीआईडीसी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति का प्रावधान किया था। लेकिन सीआईडीसी में पद रिक्त नहीं होने के कारण कई प्रकरण लंबित हो गए थे। उच्च न्यायालय के निर्देश और कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई नीति बनाने का निर्णय लिया गया। समिति को एक माह के भीतर रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर मंत्रि-परिषद् से अनुमोदन लेकर नई नीति अधिसूचित की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य है कि दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े और उन्हें जल्द अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ मिले।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button