Chhattisgarh
16 जुलाई को श्रद्धा का महापर्व, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथयात्रा से पहले नेत्रोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जबकि 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा निकलेगी। श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अनुसार, रथयात्रा के दिन सुबह विशेष पूजा, अभिषेक और हवन के बाद भगवान को तीनों रथों पर विराजमान किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान के रथ के समक्ष सोने की झाड़ू से ‘छेरा पहरा’ की परंपरा निभाएंगे। आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।







