ChhattisgarhCrimeRegion

दंतेवाड़ा में नक्सली डंप से 116 ग्राम सोना, 2 लाख नकद, हथियार व विस्फोटक बरामद

Share

दंतेवाड़ा। जिले की पुलिस और सुरक्षाबलों को आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के जंगल-पहाड़ में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के कई डंप बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 116 ग्राम सोना, 2 लाख नकद, आधुनिक हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद किय गया है। बरामद नगद राशि एवं सोने सहित बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ओ इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) जितेंद्र कुमार खूंटे ने की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नक्सलियों के गुप्त डंप की सटीक जानकारी दी थी। इसके आधार पर संयुक्त टीमों ने तोड़मा के घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया, जहां जमीन के नीचे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई। 116 ग्राम सोने का बिस्कुट (अनुमानित कीमत 16 लाख), 2 लाख नकद, 1 इंसास राइफल एवं 16 इंसास मैगजीन, 4 एके-47 मैगजीन और 68 राउंड, 23 एसएलआर मैगजीन एवं 34 राउंड, 5 बारह बोर बंदूकें और 7 कारतूस, 3 बीजीएल लॉन्चर एवं 1 बीजीएल सेल, 2 कार्बाइन मैगजीन, 303 के 8 राउंड एवं 45 चार्जर, 10 भरमार बंदूकें (टूटी-फूटी), 1 रिवॉल्वर, 1 एयरगन, 6 टिफिन बम, 4 पाइप बम, 122 तीर बम, 1 पैरा बम, 2 देशी हैंड ग्रेनेड, 2 देशी मोर्टार, जिलेटिन, 20 डेटोनेटर, कोडेक्स वायर का बंडल और 14 कुकर बम, नक्सली वर्दी का कपड़ा, दवाइयां, पर्चे-पाम्पलेट एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पित माओवादियों द्वारा दी गई सूचना से यह स्पष्ट है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और शांति की राह पर लौट चुके हैं। पुलिस ने अन्य भटके हुए माओवादियों से भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुडऩे तथा ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button