Chhattisgarh

रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी स्पेशल ट्रेनें

Share

रायपुर। रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों में फिलहाल रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाएं तथा नियमित ट्रेनों पर बढ़ती भीड़ को कम करने में सहयोग करें। यात्री टिकट आरक्षण से पहले अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी के माध्यम से सीटों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवन (RailOne) ऐप के जरिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव रनिंग स्थिति, कोच पोजिशन सहित अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकता है। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की मांग और बुकिंग की स्थिति के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button