5 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई रविवार को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह रक्तदान शिविर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रायपुर के विमतारा हॉल, शंकर नगर में आयोजित होगा, जिसमें DKMS Foundation India, ICAI (Raipur Branch) एवं आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थानों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है और कहा है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचा सकता है। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना रखा गया है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।







