Chhattisgarh

हसदेव डैम में 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Share

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र स्थित हसदेव डैम में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदनी मेहर, पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में डैम से करीब 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार नंदनी सोमवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मंगलवार सुबह डैम में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों ने पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने शव की पहचान नंदनी के रूप में की। बताया जा रहा है कि नंदनी ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button