Chhattisgarh

शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल, जिले के 307 प्राथमिक स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक

Share

जिले की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। युक्तियुक्तकरण के बाद भी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी है। वर्तमान में जिले के 307 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जो सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। पहले एकल शिक्षकीय स्कूलों की संख्या 292 थी, जो अब बढ़कर 307 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार कई प्रधान अध्यापकों की मृत्यु, शिक्षकों के दूसरी नौकरी में चयन और त्यागपत्र देने से यह स्थिति बनी है। एक ही शिक्षक को पढ़ाई के साथ-साथ मिड-डे मील, रिकॉर्ड संधारण और अन्य प्रशासनिक कार्य भी संभालने पड़ रहे हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि नई शिक्षक भर्ती और पदस्थापना के बाद ही इस समस्या में सुधार आ सकेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button