ChhattisgarhCrime

गांव में धर्मांतरण को लेकर तनाव, आदिवासी और ईसाई आमने- सामने

Share

नारायणपुर। जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा हो गया है। आज सुबह से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। तनाव के चलते प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 26 मतांतरित परिवारों का आरोप है कि गांव के आदिवासी ग्रामीणों ने उन्हें गांव छोड़ने का फरमान जारी किया है। उनका कहना है कि उनसे ईसाई धर्म का पालन छोड़कर आदिवासी रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें घरों से बाहर निकालने की कोशिश की गई।
आदिवासी समुदाय का कहना है कि ईसाई धर्म अपनाने वाले कुछ लोग गांव की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज और देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। यदि वे गांव में रहना चाहते हैं तो उन्हें आदिवासी परंपराओं का सम्मान करना होगा अन्यथा गांव छोड़ना होगा।
दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे को लेकर कहासुनी और झूमाझटकी हुई। पुलिस की मौजूदगी से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थिति शांति पूर्ण परन्तु तनावपूर्ण है। दोनों पक्ष अड़े हुए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button